बाँदा-शराब के नशे में नाले में गिरा युवक,गांव वालों की शव पर पड़ी नजर

SHARE:

शराब के नशे में युवक नाले में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह गांव वालों ने शव पड़ा देखा,तब सूचना घरवालों के साथ पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव निवासी 38 वर्षीय वासुदेव पुत्र श्रीपाल सिंह गुरूवार की सुबह वह बिना बताए घर से निकल गया था। इसके बाद उसने जमकर शराब पी। देर शाम तक जब वह घर नही आया तो परिजनो ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कही भी आता पता नही चला। शुक्रवार की सुबह उसका शव कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप स्थित नाले में उतराता मिला। ग्रामीणों ने देखा तो सूचना परिजनों के साथ-साथ पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूर्व प्रधान रामसजीवन वर्मा ने बताया कि वासुदेव किसानी करता था। उसके पास छह बीघा जमीन है। अपने हिस्से की जमीन गांव के लोगो को बटाई में दे देता था। वह शराब पीने का बेहद आदी था। 24 घण्टे नशे में धुत रहता था। दो साल पहले उसके बड़े भाई रामदेव की बीमारी से मौत हो चुकी है। घर में बूढी मां गेंदा है। जो बीमार रहती है। पूर्व प्रधान ने बताया कि गुरूवार की रात वह चाय की दुकान में बैठा था। इसके बाद कहा चला गया। इसका कुछ पता नही चला।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई