दरिंदे को सुनाई गई फांसी की सजा को लेकर समाजसेवियों ने जिलाधिकारी सहित एसपी का आभार जताया है। साथ ही पीड़िता के परिवार को आर्थिक मदद दिलाये जाने की मांग की है।
गौरतलब हो कि कालिंजर थाना के अंतर्गत विगत 25 सितंबर को पड़ोसी अमित के द्वारा 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। मुकदमे में एसपी पलाश बंसल के द्वारा प्रभावी पैरवी कराई गई। 20 दिन के भीतर विवेचक तथा कालिंजर थानाध्यक्ष दीपेंद्र कुमार सिंह ने अदालत में आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया था। मंगलवार को अदालत ने आरोपी अमित को फांसी की सजा सुनाने के साथ 25000 का जुर्माना लगाया था। पीड़िता को न्याय दिलाने को लेकर अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी जे रीभा तथा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल,अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का आभार जताया है। प्रभारी कालिंजर दीपेंद्र सिंह तथा टीम द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया है। इसके साथ ही उन्होंने के पीड़िता को आर्थिक मदद दिलाये जाने की मांग की है।
तथा सुरक्षा प्रदान करने से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र सौंपा। इस दौरान अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के प्रदेश महामंत्री प्रजापति आलोक दक्ष,एड लोकदत्त प्रजापति ,एड कुलदीप कुमार प्रजापति,एड राजू प्रजापति,महासभा फोरम के रामकेश प्रजापति, प्रदीप कुमार प्रजापति, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।