बाँदा-गांजा के साथ पकड़े गए तीन तस्कर, बरामद हुआ 13 किलो गांजा

SHARE:

ऑपरेशन ईगल के तहत पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने गांजा के साथ तीन तस्करों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से 13 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर कृष्णकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना नरैनी पुलिस द्वारा तीन गांजा तस्करों को पकड़ा है। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार की देर रात्रि थाना नरैनी पुलिस गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान नरैनी-कालिंजर मार्ग से रामदेव पुत्र घसीटा निवासी कटरा कालिंजर, देवीदीन पुत्र घसीटा निवासी कटरा कालिंजर जनपद बांदा,रामकिशोर पुत्र शिवपाल निवासी मढ़ैता थाना धरमपुर जनपद पन्ना (म0प्र0) को गिरफ्तार कर किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 13 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा पूंछताछ करते हुए जानकारी की जा रही है कि अभियुक्तों के द्वारा किसके माध्यम से गांजे की खरीद/बिक्री की जाती थी। कहा कि पूरे चैन को तोड़ा जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक कल्बे अब्बास,मुख्य आरक्षी ललित कुमार,अजय यादव,सुनील कुमार,अंकित कुमार सिंह शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई