बाँदा-ठंड से बचाव के लिए गरीबों को वितरित किए गए कम्बल तथा कपड़े

SHARE:

ठंड से बचाव के लिए समाजसेवियों के द्वारा जरूरत मंद लोगो को कंबल सहित जूते,कपड़े आदि सामग्री वितरित की गई।
रविवार को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम,सोसाइटी के अध्यक्ष रिज़वान अली के नेतृत्व में ग्राम चहितारा में समाजसेवी एवं शिक्षिका अंजुम बानो आदि के द्वारा दान किये गए 20 कम्बल तथा जागरूक लोगों के द्वारा दान में दिए गए गरम कपड़े,जूते चप्पल आदि का वितरण जरूरतमंद को किया गया। साथ ही ग्रामीणों को सर्पदंश, स्वास्थ्य,स्वच्छता,यातायात तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम और महिला महामंत्री रिया खान के द्वारा जागरूक किया गया। कम्बल,कपड़े आदि पाकर ग्रामवासियों ने बेहद खुशी जताई। कार्यक्रम में इरफान खान,अलीमुद्दीन,शहाना खान,महेश,शिवनरेश तिवारी,कौशल,परदेसी लाल आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई