बाँदा-प्रसव के दौरान युवती तथा नवजात बच्चे की मौत

SHARE:

प्रसव के दौरान युवती तथा नवजात बच्चे की मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराली जनो पर हत्या का आरोप लगाया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के पतौरा गांव निवासी 23 वर्षीय राजाबाई पत्नी सोनू गुरूवार को प्रसव पीड़ा से परेशान थी। उसने शुक्रवार की भोर मृत बच्चे को जन्म दिया। जन्म देने के कुछ देर बाद राजा बाई की हालत बिगड़ गई। घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शव देखते ही परिजनो में चीख पुकार मच गई। परिजन शव लेकर घर पहुंच गए। सूचना पाकर मृतका का पिता मौके पर पहुंच गया। उसने पुलिस को सूचना दी की उसकी बेटी को सस्ुाराली जनो ने मार डाला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति ने बताया कि उसने तीन साल पहले राजाबाई से लव मैरिज किया था। एक बच्चा पहले हुआ था। उसकी भी मौत हो चुकी थी। यह दूसरी बार प्रसव हुआ था। इस प्रसव ने सब कुछ खत्म कर दिया। साथ ही उसकी हंसती खेलती दुनिया उजड़ गई।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई