बाँदा-सड़क सुरक्षा अभियान का हुआ आगाज,कमिश्नर ने दुर्घटनाओं में कमी ले जाने को लेकर जागरूकता के दिए निर्देश

SHARE:

गुरुवार को सड़क सुरक्षा माह का आगाज कमिश्नर चित्रकूट धाम के द्वारा किया गया। इस दौरान कमिश्नर ने दुर्घटनाओं की जागरूकता को लेकर निकाली गई रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही डीआईजी ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह आयोजित किये जाने के निर्देश के अनुपालन में परिवहन विभाग द्वारा गुरुवार को महाराणा प्रताप चौराहा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमिश्नर चित्रकूट धाम अजीत कुमार द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को ‘जीरो फैटिलिटी माह’ के रूप में मनाये जाने हेतु उपस्थित आमजनमानस को हेलमेट,सीटबेल्ट लगाकर वाहन चलाने,नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने,गलत साइड ड्राइविंग न करने,कोहरे में सावधानी पूर्वक वाहन चलाने एवं  ओवरस्पीडिंग न करने का संदेश देकर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। मण्डलायुक्त अजीत कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादातर मृत्यु 18 वर्ष से 35 वर्ष की आयु के लोगों की होती है। जो कुल मृतकों की संख्या का 53 प्रतिशत है। सरकार की मंशा के अनुरूप 05 वर्ष के भीतर मृत्युदर में 50 प्रतिशत की कमी लायी जाये। मण्डलायुक्त द्वारा निर्देश दिये गये कि जनवरी माह में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार होर्डिंग, पम्पलेट, पब्लिक एड्रेस सिस्टम,डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड,प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाये। स्कूल / कालेज / संस्थानों में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण स्तर पर ग्राम सभाओं एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी विशाल स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जाये। परिवहन विभाग के अधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित राहवीर योजना, सोलेशियम स्कीम (हिट एण्ड रन) एवं कैशलेश उपचार योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को अधिकाधिक लाभ दिये जाये तथा नो हेलमेट नो फ्यूल एवं नो हेलमेट नो एन्ट्री अभियान को सम्बन्धित विभागों द्वारा प्रभावी ढंग से लागू किया जाये। विशिष्ट अतिथि राजेश एस पुलिस उप महानिरीक्षक,चित्रकूटधाम परिक्षेत्र द्वारा उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। अंत में आमजनमानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किये जाने हेतु मण्डलायुक्त तथा डीआईजी राजेश एस के द्वारा स्लोगन युक्त प्रचार वाहनों व बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त बाइक रैली महाराणा प्रताप चौराहा से प्रारम्भ होकर कालु कुँआ,बाबूलाल चौराहा राइफल क्लब मैदान पर जाकर सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के उद्घाटन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जे० रीभा जिलाधिकारी एवं एसपी पलास बंसल,सहायक एसपी मेविस टाक सौरभ कुमार आर.टी.ओ, उदयवीर सिंह,आर.टी.ओ. (प्रवर्तन) चित्रकूटधाम सम्भाग बाँदा,श्यामलाल, एआरटीओ,गुलाब चन्द्र, एआरटीओ,वीरेन्द्र नाथ राजभर,पीटीओ,आर.के.सिंह,अधिशासी अभियंता,दिनेश कुमार, डी.आई.ओ.एस संजय मिश्रा,पीयूष मिश्र,जयराम सिंह,जय सिंह, संतोष पटेल,मयंक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई