बाँदा-मुआवजे के आश्वासन के 40 घण्टे बाद उठा ट्रैक्टर चालक का शव

SHARE:

अचानक ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। परिजनो ने आरोप लगाया कि मोरम भरे ट्रक की टक्कर से हादसा हुआ है। मुआवजे की मांग को लेकर परिजन रात भर खुले आसमान तले अलाव के सहारे बैठे रहे। मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाये जाने के बाद परिजनो ने शव को उठाने दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पैलानी थाना क्षेत्र के उसरा डेरा निवासी 30 वर्षीय पंकज पुत्र बाबूलाल निषाद खुद का ट्रैक्टर चलाता था। वह सोमवार की रात खप्टिहा कला से मिटटी खाली करने के बाद खाली ट्रैक्टर लेकर गांव आ रहा था। तभी खैरेई के जंगल में तेेज रफ्तार ट्रैक्टर आनियत्रित होकर पलट गया। जिससे उसकी मौत हो गई थी। परिजनो का आरोप था कि मोरम भरे ट्रक की टक्कर से हादसा हुआ है। परिजन मुआवजे की मांग को लेकर शव सड़क किनारे रख कर बैठ गए। पुलिस समझाती रही लेकिन परिजन नही माने रात भर परिजन खुले आस मान तले अलावा के सहारे बैठे रहे। इस दौरान खैरेई प्रधान गोरेलाल, प्रधान प्रतिनिधि बरेहटा फूलंद, खप्टिहा कला प्रधान मैना देवी, समेत गांव की महिलाओ ने खदान संचालक पर आरोप लगाते हुए प्रर्दशन किया। तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौकी इंचार्ज हरि शरण मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने मृतक के परिजनो को कृषि दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख रूपए 72 घंटे में देने का आश्वासन दिया। तब परिजनो ने करीब 40 घंटे बाद पुलिस को शव उठाने दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई