वर्चस्व की लड़ाई में आमने-सामने आने के बाद एक दूसरे पर फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।
थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम गड़रिया में विगत 26 दिसंबर की शाम गांव के ही अभय सिंह तथा अभिषेक यादव के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों ने अपने साथियों को भी बुलवा लिया। एक दूसरे को गाली गलौज करने लगे। इसी बीच अभय सिंह तथा अभिषेक यादव ने जान से मारने की नीयत से एक दूसरे पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगने से दोनों पक्ष बाल-बाल बच गए। मामला संज्ञान में आने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचे ही दोनों पक्ष मौके से भाग खड़े हुए। इधर एसपी पलाश बंसल ने दोनों पक्षो के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने सोमवार को अभय सिंह पुत्र रामबाबू सिंह निवासी गड़रिया थाना जसपुरा,अभिषेक यादव पुत्र रामनिवास यादव निवासी गड़रिया थाना को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य अभियुक्तों की पुलिस तलाश कर रही है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार,उप निरीक्षक आकाश,आरक्षी गौरव परिहार,दिलीप कुमार शामिल रहे।