मोबाइल न दिलाने से नाराज किशोरी ने अपने ननिहाल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घर वालों ने जब शव लटका देखा तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी।
चित्रकूट जिला के महुआ गांव निवासी 15 वर्षीय स्वाती पुत्री शिवप्रसाद दो माह से अपनी ननिहाल बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव में नानी चमेलिया के यहां रह रही थी। शुक्रवार की शाम उसने कमरे अंदर लोहे के पाइप पर दुपटटा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नही निकली तो कमरे के अंदर पहुंची मामी ने शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़ी। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो से पूछ ताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के ताऊ राजकरन ने बताया कि स्वाती कक्षा नौ में पढती थी। वह दो माह से अपने ननिहाल में रह रही थी। उसका पिता परदेश में रह कर मजदूरी करता है। वह नानी से नया मोबाइल फोन दिलवाने की जिद कर रही थी। नानी ने मोबाइल फोन दिलवाने से मना कर दिया। इसी से नाराज होकर उसने कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मृतका दो बहनो में बड़ी थी। तथा उसका एक भाई भी है।