चोरी का घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ लिया है। जिसके कब्जे से चोरी की नगदी के अलावा तमंचा तथा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा घर में चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। कुरसेजा चौकी प्रभारी रोशनी सेंगर ने बताया कि विगत 27 जून की रात थाना क्षेत्र की परसौड़ा गांव निवासी देवनारायण पांडे के घर में चोरी की वारदात हुई थी। घर में घुसे चोर नगदी के अलावा सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया था।मुकदमा दर्ज करने के बाद घटना के खुलासे के प्रयास किया जा रहे थे। बताया कि शुक्रवार की देर रात थाना तिन्दवारी पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति संदिग्ध रुप से बेन्दाघाट से जौहरपुर की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर व्यक्ति को पकड़कर नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस व 5320 रुपए बरामद हुए। अभियुक्त ने अपना नाम विक्रम सिंह निवासी दतौली थाना ललौली जनपद फतेहपुर बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि माह जून 2025 में ग्राम परसौड़ा में एक व्यक्ति के घर से आभूषण व नकदी चोरी किया था। जेवरात को उसने बेंच दिया है। उसी में से यह बचे हुए 5320 रुपए है। चौकी प्रभारी रोशनी सेंगर नहीं है भी बताया कि अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। जेवरात कहां बेचे हैं। इस बारे में पता लगाया जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उत्कर्ष सिंह चौकी प्रभारी बेंदाघाट,रोशनी सेंगर चौकी प्रभारी कुरसेजा,आरक्षी शम्स इबरार अख्तर,रुपेन्द्र सिंह,आशील कुमार,महिला आरक्षी संतोषी लोधी शामिल रही।