बाँदा-एक ही गांव में अलग-अलग कुएं में मिली युवक तथा युवती की लाश,पुलिस कर रही पड़ताल

SHARE:

अंतिम बार कॉल कर रहा हूं। अब मेरी खोज भी न करना?कहकर युवक घर से निकल गया और कुएं में कूद गया। शुक्रवार को एक ही गांव में युवक तथा युवती का शव कुएं में पड़ा पाया गया। युवक ने जहां छ्लांग लगाकर आत्महत्या की। वहीं युवती के परिजन लकड़ी तोड़ने के दौरान गिरने की बात कह रहे हैं। वहीं घटना को लेकर समूचे गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंकित सिंह उम्र 24 वर्ष पुत्र शिव भगवान सिंह शुक्रवार की सुबह 3:00 के लगभग घर से निकल गया और गांव के लगभग 2 किलोमीटर दूर कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। घर से निकलने से पहले अंकित ने अपनी विवाहित बहन तथा बुआ को फोन भी किया। कहा कि मैं अंतिम बार कॉल कर रहा हूं। आज के बाद मैं कभी बात नहीं करूंगा। मेरी खोज भी न करना। दोपहर में परिजन खोजबीन करते जब पहुंचे। तो अंकित का शव कुएं में पड़ा मिला। मृतक अविवाहित बताया गया। वहीं दूसरी घटना में उसी गांव की ही कलावती उम्र 18 वर्ष पुत्री रंजन वर्मा का शव शुक्रवार की दोपहर गांव के ही एक दूसरे कुएं में पड़ा मिला। पर जिन्होंने बताया कि वह लकड़ी तोड़ने गई थी। इस दौरान वह कुएं में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार दुबे तत्काल मौके पर पहुंचे। जहां प्रभारी निरीक्षक ने घटना का जायजा लिया। शवों को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव में हो रही तरह-तरह की चर्चा
एक ही दिन अंकित सिंह तथा कलावती का शव मिलने पर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गांव वालो का कहना है ऐसा कौन सा संयोग रहा कि दोनों के एक ही दिन कुएं में गिर गए। बहरहाल यह तो पुलिस की जांच का विषय है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई