ओवरटेक करते समय बाइक सवार ट्रक से टकरा गये। जिस पर दो युवकों की मौत हो गई। वही अन्य एक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी 21 वर्षीय शिवशरन वर्मा पुत्र सुरेश वर्मा गुरूवार को अपने पड़ोसी 19 वर्षीय आकाश पुत्र कमलेश के साथ बाइक में बैठ कर अपनी बहन की ससुराल उतरा गांव गया था। रात को शिवशरन अपने बहनोई 25 वर्षीय उमेश पुत्र बाबूलाल को बाइक में बैठाकर गांव आ रहे थे। तभी ओरन के पास सामने से आ रहे वाहन को ओवर टेंक करने के चक्कर में बाइक सड़क किनारे खड़े से ट्रक से भिड गई। जिससे शिवशरन की मौके पर मौत हो गई। आकाश और उमेश घायल हो गए। दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद आकाश को भी मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो मे कोहराम मच गया। मृतक के शिवशरन के चचेरे भाई बाबू वर्मा ने बताया कि शिवशरन तीन भाईयो में छोटा था। वह राजकोट में काम करता था। तीन दिन पहले गांव आया था। वही आकाश के ताऊ हरिशरण वर्मा ने बताया कि वह नागपुर में रहता था। वहीँ घायल की हालत खतरे से बाहर बताईजा रही है।