पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान स्कूली छात्रों को स्वेटर भी वितरित किए गए।
गुरुवार को आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 101 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी,अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दुर्गेश तिवारी भाजपा युवा नेता लखन राजपूत,आलोक योगी एनसीसी ऑफिसर कमलेश कुमार सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीउपस्थित रहे।विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण किया गया। प्रवक्ता मंगल प्रसाद द्वारा बैज लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई के विचारों को गीत के माध्यम से प्रवक्ता बलराम त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। साथ में शिक्षक रामचंद्र सोनकर ने अटल बिहारी वाजपेई की जीवनी का परिचय कराते हुए उनके विचारों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से 300 छात्रों को स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता देशराज सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडे ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।