शिक्षा किसी भी समाज की आधारशिला होती है और शिक्षक उसकी सबसे मजबूत कड़ी हैं। बुनियादी शिक्षा को मजबूत किए बिना समग्र विकास संभव नहीं है।
बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को बीआरसी जसपुरा में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी धनराज कौटारे उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल ने की।
इस अवसर पर शिक्षकों को निपुण भारत मिशन, गुणवत्तापूर्ण बुनियादी शिक्षा,बाल-केंद्रित शिक्षण, नवीन शिक्षण विधियाँ, तथा शिक्षक की भूमिका और उत्तरदायित्व विषयों पर उन्मुख किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि“शिक्षा किसी भी समाज की आधारशिला होती है और शिक्षक उसकी सबसे मजबूत कड़ी हैं। बुनियादी शिक्षा को मजबूत किए बिना समग्र विकास संभव नहीं है। खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति तभी संभव है जब शिक्षक कक्षा-कक्ष में नवाचार, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया। राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता एवं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। विपिन कुमार शिवहरे द्वारा कार्यक्रम में निपुण भारत मिशन एवं डिजिटल एडुकेशन के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में एआरपी अब्दुल तहसीम,पूर्व ARP कालीचरण प्रजापति, विपिन शिवहरे एवं मुकेश कुमार,प्राथमिक शिक्षा संघ के ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रमोहन साहू,मंत्री छोटेबाबू प्रजापति,राममोहन शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मण स्वरूप पाण्डेय संघर्ष समिति अध्यक्ष,अरविंद निषाद मंत्री एवं राकेश सिंह जिला उपाध्यक्ष,इन्द्र पाल संघर्ष संयोजक राजेन्द्र कुशवाहा,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष,राजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे ।