बाँदा-बंग्लादेश में हुई हत्या के विरोध में किया गया प्रदर्शन,फूंका पुतला

SHARE:

बंग्लादेश में हिन्दू दीप चरण दास की इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा की गयी निर्मम हत्या के विरोध में विरोध प्रर्दशन के साथ पुतला दहन किया गया। साथ से सरकार से कार्यवाही की मांग की गई।
बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल,मात्र शक्ति व दुर्गावाहिनी के तत्वाधान पर बंग्लादेश में हिन्दू दीप चरण दास की इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा की गयी निर्मम हत्या के विरोध में विरोध प्रर्दशन व पुतला दहन का किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप चौक से अशोक लाट चैराहे तक जुलूस निकालने के साथ पदाधिकारियो ने जोरदार प्रदर्शन किया। तत्तपश्चात इस्लिामिक आतंकवाद का पुतला दहन कर ऐसी कायराना हरकतो के बारे मे सचेत किया। वक्ताओं द्वारा भारत सरकार से बंगलादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को तत्काल रोकने की माॅग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा की गयी। इस मौके पर प्रान्त के पदाधिकारी पवन सिहं,अशोक ओमर,चन्द्र मोहन बेदी,अजय यादव, विभाग प्रमुख अंकित पाण्डेय,भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत,धर्मेन्द्र त्रिपाठी,महेश तोमर, प्रभाकर चन्देल,अमित सेठ भोलू,जिला संयोजक के0पी0 प्रजापति,जिला मंत्री दीपू दीक्षित,लोकेश, कृष्णा,जिला संह संयोजक बदलेश सिंह,मनोज दीक्षित,नगर संयोजक अच्छत द्विवेदी,साकेत कछवाह,राहुल सिंह सहित समस्त विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई