बाँदा- किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

SHARE:

कृषि वैज्ञानिको के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान किसानों को सम्मानित भी किया गया।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में कृषि विज्ञान केन्द्र में मनाया गया। इस अवसर पर कृषक गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा0 जीएस पंवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केन्द्र के अध्यक्ष डा0 श्याम सिंह, केन्द्र के विशेषज्ञ डा0 प्रज्ञा ओझा,डा0 चंचल सिंह, डा0 दीक्षा पटेल एवं विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डा0 अरूण कुमार सहित महिला कृषकों/कृषकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं कृषकों द्वारा चौधरी साहब के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुये याद किया गया। वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शो की पालन करने का आवाह्वन किया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 श्याम सिंह ने चौधरी चरन सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुये उनके कृषक हित में किये गये कार्यों का उल्लेख किया। उन्होनें कृषकों से आवाहान किया कि वह विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र से जुडकर खेती में वैज्ञानिक तरीकों को अपनायें। साथ ही उन्होनें कृषकों को भारत सरकार के नये अधिनियम विकसित भारत- रोजगार और अजीविका के लिये गारन्टी मिशन (वी0बी-जीराम जी) की मुख्य विशेषताओं की जानकारी देेकर इसके लिये प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में तकनीकी सत्र का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्राकृतिक एवं जैविक खेती का महत्व विषय पर डा0 श्याम सिंह, वैज्ञानिक नवाचारों द्वारा तिल उन्नयन विषय पर डा0 अरूण कुमार ने सब्जियों में एकीकृत कीट एवं रोग प्रबन्धन विषय पर सस्य वैज्ञानिक डा0 अनिकेत काल्हापुरे ने समन्वित कृषि प्रणाली में तिल की खेती की सम्भावनाओं पर प्रकाश डाला और उन्नतशील तिल की प्रजातियों को मेड़ों पर बुआई कर अतिवर्षा के नुकसान से बचाया जा सकता है। डा0 चंचल सिंह, बुन्देलखण्ड क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधन प्रबन्धन विषय पर,डा0 दीक्षा पटेल एवं सब्जी उत्पादन की उन्नतशील तकनीकी विषय पर,डा0 प्रज्ञा ओझा ने कृषकों को प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम में केन्द्र से जुडे हुये जनपद के 12 कृषकों/महिला कृषकों को उनके द्वारा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य हेतु कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा0 जी0एस0 पंवार ने प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले कृषकों में अशोक सिंह, ग्राम गुरेह,शिवाकान्त मिश्रा ग्राम अरबई,धर्मेन्द्र कुमार, ग्राम चहितारा,हुकुमचन्द्र निषाद ग्राम कनवारा, सूरजकली ग्राम दरदा,शैल कुमारी ग्राम जमालपुर,अर्चना शुक्ला, आवास विकास,भोला प्रसाद ग्राम महोखर,धीरेन्द्र प्रताप सिंह ग्राम मटौंध ग्रामीण,जयराम ग्राम पचनेही,अभिषेक सिंह पटेल ग्राम पिण्डारण एवं श्याम बरन ग्राम खप्टिहाकलॅा शामिल रहे। इस अवसर पर डा0 पंवार ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर प्रकाश डाला एवं किसान भाई-बहनों से कृषि विज्ञान केन्द्र व विश्वविद्यालय से बराबर सम्पर्क में रहने का आवाहन किया। कार्यक्रम के अन्त में केन्द्र की वैज्ञानिक डा0 दीक्षा पटेल ने कार्यक्रम में पधारें सभी अतिथियों विभिन्न ग्रामों से आये कृषकों एवं सभी सहकर्मियों को धन्यवाद् ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डा0 चंचल सिंह द्वारा किया गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई