बाँदा- प्रेमी की शादी तय होने से परेशान युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या

SHARE:

प्रेमी की शादी तय हो जाने के चलते प्रेमिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पिछले काफी समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती का पड़ोस के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो लोग शादी करने के लिए तैयार थे। एक सप्ताह पहले प्रेमी की शादी कही दूसरी जगह तय हो गई। जब इस बात की जानकारी प्रेमिका को हुई तो उसने शुक्रवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को जानकारी हुई उसे तत्काल गांव के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार बाद उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालो ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां शाम को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता ने बताया कि वह अढावल गांव मजदूरी करने चला गया था। उसकी बेटी का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका की मां को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह प्रेमी के घर शादी की बात चीत करने गई। लेकिन प्रेमी के परिजन दहेज में बाइक की मांग करने लगे। उसकी मां ने मजदूरी का हवाला देते हुए बाइक देने से इंकार कर दिया। जब प्रेमी के घरवालो को प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उसकी आनन फानन शादी तय कर दिया। इसी से परेशान हो कर उसकी बेटी ने जहरीला पदार्थ खा कर खुदकुशी कर लिया। मृतका चार बहनो में तीसरे नबंर की थी। पिता का कहना है कि पीएम होने के बाद घर पर रखे मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। इसके बाद वह प्रेमी के विरुद्ध कार्यवाही करेंगे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई