हमीरपुर-शिकायतों को समय से कराये निस्तारित,किसी भी पीड़ित को बार-बार चक्कर काटने के लिए न करे मजबूर

SHARE:

पीड़ितों की समस्याओं का समय से निस्तारण कराये। उन्हें बार-बार चक्कर काटने के लिए मजबूर न करें। उपरोक्त निर्देश आयोजित समाधान दिवस के दौरान कमिश्नर तथा डीआईजी ने अधिकारियों को दिए।
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार तथा पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस ने हमीरपुर जनपद के तहसील सरीला में आयोजित समाधान दिवस में जनसुनवाई की। आयुक्त तथा डीआईजी ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतो को सुनते हुए कई शिकायतों का निस्तारण भी किया। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का समयबद्ध,पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग निस्तारण कराये। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। समाधान दिवस के दौरान उपस्थित अधिकारियों को आयुक्त द्वारा आवश्यक निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि आगामी ठंड को दृष्टिगत रखते हुए सभी विभाग आवश्यक पूर्व तैयारियां सुनिश्चित कराई जाए।बिजली आपूर्ति रोस्टर के अनुसार तथा कृषकों की आवश्यकताओं के अनुरूप निर्बाध रूप से की जाए।खराब ट्रांसफार्मरों एवं लटकी विद्युत तार तत्काल प्रभाव में दुरुस्त कराये।मण्डल में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। कृषकों को समय से खाद उपलब्ध कराई जाए। गौशालाओं में गौवंश के लिए चारा, पेयजल एवं ठंड से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी का यथाशीघ्र संचालन सुनिश्चित किया जाए। ग्राम पंचायत में नियमित एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था कराये जाने के साथ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के प्रयास किए जाएं। स्कूली बच्चों की उपस्थिति बढ़ाये जाने के साथ उन्हें ड्रेस,जूता-मोजा एवं स्वेटर की व्यवस्था कराये। किसी भी विद्यालय में पुरानी अथवा असुरक्षित स्कूल वैन न चलाई जाए। क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया जाए। सड़कों की मरम्मत कराई जाए तथा सड़क किनारे उगी कंटीली झाड़ियों की तत्काल सफाई कराई जाए।समाधान दिवस के उपरांत आयुक्त अजीत कुमार तथा डीआईजी राजेश एस ने गरीब,असहाय एवं वृद्ध महिलाओं को कंबल भी वितरित किये।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई