उतने ही बच्चे पैदा करना चाहिए, जितने की परवरिश हो सके?सर्राफा कारोबारी ने पिता के नाम सुसाइड नोट लिखकर पहले बेटे की हत्या की। इसके बाद खुद भी जान दे दी।
कानपुर के अरौल के हाशिमपुर क्षेत्र में सराफा कारोबारी अजय कटियार ने बेटे की हत्या कर अपनी जान दे दी। दूसरे बेटे की हालत गंभीर है। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने परिजनों की मदद से अंदर से बंद दरवाजा खुलवाया। अरौल पुलिस को सूचना मिली कि ओम ज्वैलर्स के मालिक अजय कटियार (35) दो बच्चे रुद्र (12) और शुभम (7) के साथ कमरे में बंद हैं। कमरा नहीं खुल रहा है। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से दरवाजा खुलवाया। अंदर अजय कटियार जमीन पर पड़े हुए थे। उनके गले मे साड़ी का फंदा भी था, लेकिन वह टूटा हुआ मिला। शुभ और रुद्र भी गंभीर रूप से घायल मिले। पुलिस ने पिता पुत्रों को सीएचसी बिल्हौर भेजा, जहां एक बेटे और पिता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया।
मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट
सर्राफा कारोबारी अजय ने घटना कारित करने से पहले पिता के नाम से सुसाइड नोट लिखा है। इसमें लिखा है कि उतने ही बच्चा पैदा करना चाहिए जीतने की परवरिश हो सके मैं अपने बच्चों को किसके सहारे छोड़ कर जाऊं इनको भी ले जा रहा हूं। बहरहाल दूसरे बच्चे की हालत भी गम्भीर बनी हुई है।