बाँदा-आयुष्मान गोल्डन कार्ड में भी प्रगति लाने के साथ डीएम ने गर्भवती महिलाओं के समय से जांच कराए जाने के लिए किया निर्देशित

SHARE:

आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने में साथ डीएम ने गर्भवती महिलाओं की एएनसी की जांच एवं रजिस्टर्ड कराया जाने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी जे रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षी विकास खंड में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,जिला कार्यक्रम तथा कृषि एवं भूगर्भ जल संरक्षण तथा ग्रामीण विकास आदि की आकांक्षी विकास खंड में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए विकासखंड बबेरू में संस्थागत प्रसव बढ़ाए जाने तथा सभी गर्भवती महिलाओं की एएनसी की जांच एवं रजिस्टर्ड कराया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वीएचएनदी दिवस में डायबिटीज एवं हाइपरटेंशन की जांच कराए जाने हेतु विकास खंड में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को नामित करने के निर्देश दिए। टीवी ट्रीटमेंट के अंतर्गत लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाए जाने तथा गर्भवती महिलाओं की शत प्रतिशत जांच कराए जाने एवं संपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम में बच्चों का टीकाकरण कराए जाने के निर्देश दिए। डीएम जे रीभा ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कृषि विभाग के कार्यों के अंतर्गत कमासिन ब्लाक में एफपीओ को बनाए जाने के निर्देश उपनिदेशक कृषि को दिए तथा मृदा परीक्षण कार्ड के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। ग्रामीण विकास के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाने के निर्देश खंड विकास अधिकारियों को दिए। उन्होंने बिसंडा में सीएलजी के अंतर्गत समूह का गठन करने तथा उन्हें सीसीएल कराए जाने के लिए लीड बैंक मैनेजर एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे,परियोजना निदेशक डीआरडीए,जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी गण तथा आकांक्षी विकासन खंड के खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई