बाँदा- ठंड लगने से युवती की मौत,बुजुर्ग सहित दो की हालत गंभीर

SHARE:

ठंड की चपेट में आने से जहां एक युवती की मौत हो गई। वही बुजुर्ग सहित दो की हालत बिगड़ गई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार जारी है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुगरी गांव निवासी 30 वर्षीय गिरजा देवी पत्नी प्रमोद कुमार मंगलवार की सुबह घर पर काम कर रही थी। तभी सर्दी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। घरवालो ने उसे तत्काल सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई। डॉक्टरो ने शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति का कहना है कि वह हलवाई गिरी का काम करता है। घटना के समय वह शहर के पल्हरी गांव में काम कर रहा था। गिरजा देवी घर का काम कर रही थी। तभी उसे सर्दी ने जकड़ लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वही मृतका के पिता हीरालाल निवासी कैलहा चित्रकूट का कहना है कि उसकी बेटी की शादी 15 साल हो गए। उसके दो पुत्री दो पुत्र है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उधर शहर के शंकर नगर निवासी 27 वर्षीय रामप्रकाश पुत्र रामकेश गुरूवार की सुबह सर्दी लगने से हालत बिगड़ गई। इसी तरह बदौसा कस्बा निवासी 78 वर्षीय त्रिमोहन पुत्र चुन्नी लाल गुरूवार की सुबह सर्दी की चपेट मे आ जाने से हालत बिगड़ गई। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई