बाँदा- सिंचाई संघ का आयोजित हुआ चुनाव,प्यारेलाल साहू निर्वाचित हुए अध्यक्ष

SHARE:

गुरुवार को सिंचाई विभाग कार्यालय में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। जिस पर प्यारेलाल साहू भारी मतों से विजई घोषित किए गए। इस दौरान शपथ समारोह कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।
सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश की स्थानीय शाखा नलकूप खंड का द्विवार्षिक अधिवेशन विश्व सुरैया हाल सिंचाई विभाग के सभागार मे आयोजित किया गया। संगठनात्मक पदों पर निर्वाचन कार्य प्रांतीय अध्यक्ष संजय यादव, संरक्षक विनोद कुमार पांडे,विवेक चतुर्वेदी प्रांतीय महामंत्री,अनुज यादव, रमजोर सिंह चंदेल,चंद भारती यादव,राजकिशोर पाल के नेतृत्व पर किया गया। अध्यक्ष पद पर प्यारेलाल साहू भारी मतों से विजयी घोषित हुए। मंत्री पद पर शीतू दिवाकर ने जीत हासिल की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमानाथ सिंह, आडीटर विप्लव दीक्षित निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को प्रांतीय संगठन ने शपथ दिलवाई एवं सैकड़ों उपस्थिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया। साथ ही नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्यारेलाल साहू ने सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया कि हर समस्याओं का समाधान ससमय करने का उनके द्वारा पूर्ण प्रयास किया जाएगा। किसी भी प्रकार का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई