बाँदा-पुलिस लाइन का एसपी ने किया वार्षिक मुआयना,अभिलेखों को दुरुस्त करने के दिये निर्देश

SHARE:

मंगलवार को एसपी में पुलिस लाइन का वार्षिक मुआयना किया। जहां उन्होंने अभिलेखों को दुरुस्त किये जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कर्मचारियों की समस्याये भी सुनी। समस्याओं को सुनते सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस लाइन में स्थापित समस्त शाखाओं/कार्यालयों का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा वाचक कार्यालय, आईजीआरएस शाखा,अपराध शाखा,चुनाव सेल, गुमशुदा सेल,मॉनिटरिंग सेल,स्थानीय अभिसूचना इकाई,वीवीआईपी सेल, फील्ड यूनिट, AHTU,साइबर क्राइम थाना, यूपी-112 कार्यालय, जिला नियंत्रण कक्ष, रेडियो शाखा,यातायात कार्यालय, क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय व क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय आदि का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखाओं के अभिलेखों की जांच कर उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रभारी डायल-112 को आपातकालीन पुलिस सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाने तथा आमजनमानस को इसके उपयोग के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा समस्त शाखा प्रभारियों को अपने-अपने कार्यों में पारदर्शिता,समयबद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए कार्यालय के कार्यों को सुव्यवस्थित एवं जनहितकारी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी जाना तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु सम्बन्धित को आदेशित भी किया गया। कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखने पर एसपी ने विशेष बल दिया। तथा सभी कर्मचारियों से अपेक्षा की,कि वह पूरी निष्ठा,ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। जिससे जनसामान्य को बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन मेविस टॉक,क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर, क्षेत्राधिकारी डायल-112/यातायात प्रतिज्ञा सिंह, प्रतिसार निरीक्षक वेलास यादव आदि उपस्थित रहे ।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई