जनपद के साहित्यकार को इटली में आयोजित एमिलकेयर सोल्फेरिनि पोएट्री कॉन्टेस्ट 2025 का डिप्लोमा’ से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में विश्व के लगभग सैकड़ो साहित्यकारों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम की ज्यूरी ने कहा कि हमें आपको एमिलकेयर सोल्फेरिनि पोएट्री कॉन्टेस्ट 2025 का डिप्लोमा भेजते हुए खुशी हो रही है। आपकी कविता के साथ हमारी मुलाकात एक ऐसा पल था,जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे। कहा की साहित्यकारों की कविताओं से मिले इमोशन के लिए धन्यवाद? यह एक ऐसी कविता रही है। जिसकी जूरी ने दिल खोलकर तारीफ़ की। साहित्यकारों को
बधाई देने के साथ इटली की ओर से शुभकामनाएं भी दी। गौरतलब हो कि साहित्यकार डॉ. बृजेश कुमार गुप्ता (जिन्हें ‘मेवादेव’ के नाम से भी जाना जाता है) को हाल ही में उनके साहित्यिक योगदान के लिए ‘लेबनान के साहित्य जगत में प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘नाजी नामन पुरस्कार -2025’ से किया गया सम्मानित किया गया है। डॉ. बृजेश पर अतर्रा पी.जी. कॉलेज, बाँदा के एम.एड. छात्र मान सिंह द्वारा हाल ही में एक लघु शोध भी प्रस्तुत किया गया है। शोध-पत्र लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर चुके डॉ. बृजेश वर्तमान में वर्ल्ड यूनियन ऑफ पोएट्स (इटली) में सेक्रेटरी जनरल पद पर कार्यरत हैं। उन्हें वर्ष 2024 में प्रतिष्ठित इतालवी सम्मान “11वें अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार ‘सिटा डेल गैलेटियो – एंटोनियो डी फेरारीस'” से भी नवाजा गया है। साल 2023 में सर्बिया के “अपोलोन सिरमिएन्सिस” अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉ. बृजेश को हैती, नाइजीरिया,ब्राजील एवं सर्बिया की विभिन्न अकादमियों द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधियाँ भी प्रदान की जा चुकी हैं। अफ्रीकी देश बिरलैंड ने उनके सम्मान में डाक टिकट भी जारी किया है। डॉ. बृजेश अब तक तीन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का सफल आयोजन कर चुके हैं और वर्तमान में सुकदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय बबेरू (बाँदा) में प्राचार्य पद पर कार्यरत हैं। पुरस्कार प्राप्त करने पर पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा,सुधीर कुशवाहा, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी,राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्या दीपाली गुप्ता,डॉ प्रमोद सैरहा,भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’,अमित सेठ भोलू,दिनेश दीक्षित,संघ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाठक इत्यादि ने बधाई दी है।