बाँदा- सिमौनी धाम मेला तथा भंडारा की तैयारियां हुई तेज,अधिकारियों ने लिया स्थलीय जायजा,व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए निर्देश

SHARE:

सिमौनी धाम में आयोजित होने जा रहे तीन दिवसीय मेला तथा भंडारे की तैयारियों का अधिकारियों ने स्थलीय जायजा लिया। साथ ही व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।

आगामी 15, 16 व 17 दिसम्बर को जनपद के पौराणिक मौनी बाबा धाम में आयोजित होने वाले विशाल मेला व भंडारा की तैयारियों का आयुक्त चित्रकूट धाम मण्डल अजीत कुमार,पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम राजेश एस,जिलाधिकारी जे रीभा एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने भण्डारा परिसर एवं मेला स्थल की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्युत तारों को ठीक कराए जाने तथा सुव्यवस्थित तरीके से दुकाने लगाए जाने,भीड नियन्त्रण एवं परिसर की समुचित साफ सफाई कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए। कमिश्नर अजीत कुमार ने कहा कि आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी न होने पाए। डीआईजी राजेश एस ने निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा को लेकर पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया जाए। डीएम जे रीभा ने निर्देशित किया कि दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगवाया जाए। ताकि मेला परिसर में किसी भी प्रकार की व्यवस्था न हो। एसपी पलाश बंसल निर्देश दिए कि जगह जगह वेरिकेटिंग की व्यवस्था के साथ एक कंट्रोल रूम भी स्थापित करें। सुरक्षा के दृष्टिगत सिविल ड्रेस में भी कर्मी तैनात रहेंगे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अविनाश त्यागी,सीओ सदर राजवीर सिंह गौर,सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार कुमार, प्रभारी निरीक्षक बबेरू राजेंद्र सिंह राजावत आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई