बाँदा- चौकीदारों को प्रोत्साहित कर एसपी ने गांव की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया प्रेरित

SHARE:

शनिवार को एसपी के द्वारा थाने का वार्षिक मुआयना किया गया। जहां उन्होंने परिसर सहित कार्यालय की व्यवस्थाएं देखी। एसपी ने चौकीदारों से संवाद करते हुए गांव की हर गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा शनिवार को जनपद के थाना मरका का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना अभिलेखों,मिशन शक्ति केन्द्र,शस्त्रागार व थाना परिसर की साफ-सफाई आदि का गहन अवलोकन किया। प्रभारी निरीक्षक मरका मिथिलेश सिंह से उनके थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं के ग्राफ के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही निर्देशित किया गया कि ऐसे हॉटस्पॉट को चिन्हित करें जहां रात्रि के समय आपराधिक घटनाएं अधिक होती हैं। इसके अलावा ऐसे स्थानों पर पुलिस निरंतर भ्रमणशील रहे। अपराधों की समीक्षा करते हुए एसपी पलाश बंसल ने निर्देशित किया कि वांछित व्यक्तियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। ताकि प्रभावी पैरवी के माध्यम से अभियुक्तों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। सभी कर्मचारियों से शस्त्रों के बारे में जानकारी व रख- रखाव की भी एसपी ने समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मरका परिसर में नवनिर्मित मिशन शक्ति केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। साथ ही मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे जागरुकता अभियानों तथा प्रगति के बारे में जानकारी ली गई। बताया गया कि ज्यादा से ज्यादा व्यापक स्तर पर स्कूलों,कॉलेजों, बाजारों आदि स्थानों पर व्यापक जागरुकता अभियान चलाकर महिलाओं/बालिकाओं का जागरुक करने के निर्देश दिए गए। लम्बित प्रार्थना पत्रों की जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए साथ ही निर्देशित किया गया। थाना कार्यालय,अभिलेख, मालखाना,शस्त्रागार, हवालात,सीसीटीएनएस कक्ष,महिला हेल्प डेस्क,कम्प्यूटर कक्ष तथा थाने की साफ-सफाई आदि का गहन अवलोकन किया गया। प्रभारी निरीक्षक मरका को थाना परिसर की साफ-सफाई तथा कर्मचारियों से नियमित रुप से सैनिक सम्मेलन कर उनकी समस्याओं के निस्तारण के एसपी ने निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत एसपी पलाश बंसल ने मौजूद चौकीदारों से संवाद किया। तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शीत ऋतु के दृष्टिगत कंबल वितरित किए गए। चौकीदारों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने गांव की हर गतिविधियों पर नजर रखें।अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने के लिये एसपी द्वारा प्रेरित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर,थाना प्रभारी मरका मिथलेश सिंह,प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई