मुरादाबाद- चरस बेचते पकड़े गए सगे भाई सहित तीन आरोपी,दो अन्य साथी भागने में रहे सफल,पिता के जेल जाने के बाद करने लगे थे तस्करी का कारोबार

SHARE:

छात्रों को चरस बेंचने के मामले में पुलिस ने सगे भाइयों सहित तीन को पकड़ा है। वहीं आरोपियों के दो साथी भागने में सफल रहे। आरोपियों के कब्जे से 1.53 किलो ग्राम चरस बरामद हुई है।
मुरादाबाद जिले के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों के छात्रों को चरस की सप्लाई कर रहे आरोपी तस्कर राजाराम को पाकबड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। पुलिस ने इसके कब्जे से 1.53 किग्रा.चरस बरामद की है। पुलिस को चकमा देकर मौके से भागे दो भाइयों तुषार और स्वयं को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पाकबड़ा थाने की पुलिस को सूचना मिली कि बागड़पुर ओवरब्रिज के नीचे चरस की तस्करी करने वाला तस्कर मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया लेकिन इसके दो साथी मौके से भाग गए। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने अपना नाम राजाराम बताया। वह उतराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर थाना क्षेत्र पपनेजा कॉलोनी निवासी और और पिछले तीन साल से मझोला के मिलन विहार में रहता है। वह जिले में अलग अलग शिक्षण संस्थानों में छात्रों को चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। चरस की डिमांड पर वह सिविल लाइंस के आदर्श कॉलोनी निवासी तुषार और उसके भाई स्वयं खरीदता है। इसके बाद आगे सप्लाई देता है। शुक्रवार को तुषार और स्वयं राजाराम के साथ पाकबड़ा में मौजूद थे लेकिन राजाराम के पकड़े जाने के बाद दोनों भाई मौके से भाग गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस भी अलर्ट हो गई और तुषार और स्वयं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनके अन्य नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पिता कि पकड़े जाने के बाद सगे भाइयों ने संभाली धंधे की कमान
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तुषार और स्वयं के पिता जगदीश उर्फ सेटी हरिद्वार में पुलिस ने 19 किलो ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। तीनों पिता पुत्र मिलकर चरस और गांजे की तस्करी करते हैं। पिता जेल चला गया तो तुषार और स्वयं दोनों सगे भाई राजाराम को पाकबड़ा चरस की सप्लाई पहुंचाने गए थे। जगदीश और उसके बेटे बरेली व दूसरे जिलों से चरस मंगवाते हैं। इसके बाद आगे सप्लाई करते हैं। इनके गिरोह में कई लोग है। जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल बताई जा रही है। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई