बाँदा-कालिंजर किले के नजदीक बनेगा बस स्टैंड,पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा,डीएम ने लिया स्थलीय जायजा,भूमि अधिग्रहण किये जाने के दिये निर्देश

SHARE:

जनपद के कालिंजर किले के नजदीक प्रस्तावित बस स्टैंड के निर्माण को लेकर डीएम ने स्थलीय जायजा लिया। जहां उन्होंने अतिशीघ्र भूमि अधिग्रहण किये जाने के निर्देश दिए। गुरुवार को डीएम जे रीभा ने जनपद के पर्यटक स्थल कालिंजर किले के समीप रोडवेज बस स्टैण्ड की स्थापना हेतु चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम जे रीभा ने एआरएम रोडवेज को आपसी समझौते से अवशेष भूमि की रजिस्ट्री कराने एवं कार्यदायी संस्था को शीघ्र कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि भूमि की रजिस्ट्री की प्रक्रिया में बिल्कुल लापरवाही नही होनी चाहिए। गौरतलब हो कि कालिंजर में जहाँ बस स्टैंड बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं आस पास के लोगो को भारी सुविधा मिल सकेगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment