हमीरपुर-मजदूर की हुई दर्दनाक मौत,मिक्सर मशीन के बालू-गिट्टी में मिक्स हुआ शव,टुकड़े निकालकर पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

SHARE:

काम करते समय मजदूर मिक्सर मशीन की चपेट में आ गया। मजदूर की इस कदर मौत हुई कि वह बालू गिट्टी में मिक्स हो गया। टुकड़ों को निकलवा कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है।
हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली इलाके के कुछेछा स्थित साईं कंट्रक्शन कंपनी के मिक्सर प्लांट की मिक्सर मशीन में काम करते समय मजदूर बब्बू निषाद (35) मशीन के अंदर गिर गया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मिक्सर मशीन में गिट्टी, मौरंग और सीमेंट के साथ ही मजदूर भी मिक्स हो गया। मृतक मजदूर बब्बू निषाद कुछेछा इलाके का रहने वाला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्लांट को तुरंत बंद करवाकर मजदूर के शरीर के टुकड़ों को मशीन से बाहर निकलवाया। मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मिक्सर प्लांट पहुंचे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू दी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment