बाँदा-मासूम भतीजे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर सका चाचा,फांसी लगाकर की खुदकुशी

SHARE:

भतीजे की मौत के सदमे से परेशान चाचा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घर वालों ने जब शव लटका देखा। तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के जारी गांव निवासी विमल 22 पुत्र रामबरन ने मंगलवार की देर रात कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुद खुशी कर लिया। सुबह देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो मौके पर पहुंची छोटी बहन खुशबू ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था।शव देखते ही वह चीख पड़ी शोर गुल सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के ताऊ कुबेर ने बताया कि विमल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। 6 दिन पहले बीमारी से उसके मासूम भतीजे की मौत हो गई थी। भतीजे के मौत के बाद से विमल गुमसुम रहता था। यहां तक कि वह जिस जगह में भतीजे कोदफनाया गया था,उस जगह पर विमल घंटे बैठकर रोता रहता था। उसने 6 दिन से भोजन भी नहीं किया था। भतीजे के मौत के गम में उसने फांसी लगाकर खुशी कर ली है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई