बाँदा-हारजीत की बाजी लगाते पकड़े गए चित्रकूट के तीन जुआरी,एक लाख नगदी सहित तमंचा व चार पहिया गाड़ी हुई बरामद

SHARE:

जुआ की सूचना पर रेड डालते हुए पुलिस ने अंतर्जनपदीय तीन जुआरियो को पकड़ा है। जिनके कपड़े से लाखों की नगदी,तमंचा के अलावा चार पहिया गाड़ी बरामद हुई है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जुआरियों को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले 03 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात मुखबिर के जरिए उन्हें सूचना मिली कि अतर्रा थाना क्षेत्र के ऐचवारी गांव की पुलिया के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे है।सूचना पर तत्काल उन्होंने प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को भेजा। मौके पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए जुआ खेलते हुए रामभवन पुत्र सुखराम निवासी ग्राम भूंधरी थाना कर्वी जनपद चित्रकूट,विनोद पुत्र रामबहोरी निवासी ग्राम कुबेरगंज थाना कर्वी जनपद चित्रकूट,राजकुमार पुत्र चुन्नीलाल निवासी ग्राम चकला थाना कर्वी जनपद चित्रकूट को धर दबोचा।मौके से माल फड़ व तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से एक लाख 120 रुपये,अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए। वहीं मौके पर पुलिस ने जुआरियों की चार पहिया गाड़ी को भी बरामद किया है। कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है। पकड़े गये अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया गया कि जनपद बांदा,चित्रकूट व आस-पास के अन्य जनपदों में भी जुआ खेलने व खिलवाने का काम करते है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जुआरियों को जेल भेज दिया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह,चौकी प्रभारी महुटा सोनू त्यागी,आरक्षी सुनील कुमार,श्रवण कुमार,अर्जुन सिंह,उत्तम कुमार शामिल रहे।
आपराधिक इतिहास रामभवन
1- मु0अ0सं0 286/16 धारा 13 जुआ अधि0 थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट ।
2- मु0अ0सं0 375/23 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कर्वी जनपद चित्रकूट ।
3-मु0अ0सं0 89/24 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 थाना कर्वी जनपद चित्रकूट ।
4- मु0अ0सं0 334/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कर्वी जनपद चित्रकूट ।
5- मु0अ0सं0 335/24 धारा 13 जुआ अधि0 थाना कर्वी जनपद चित्रकूट ।
6-मु0अ0सं0 475/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कर्वी जनपद चित्रकूट ।
7- मु0अ0सं0 444/25 धारा 13 जुआ अधिनियम व धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना अतर्रा जनपद बांदा
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई