टोल प्लाजा में गाड़ी रोकना इस कदर नागवार गुजरा कि वह महिला कर्मी की नौकरी ही खा गए। तब कही विधायक जी का गुस्सा शांत हो सका।
बरेली में फरीदपुर से भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल को फरीदपुर टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने रोक दिया, जिससे विधायक परेशान हो गए। इसके बाद उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने पुलिस बुला ली। पुलिस के आने के बाद टोल मैनेजर सहित अन्य लोगों ने गलती मांगते हुए माफी मांगी। टोल बूथ पर बैठी महिला कर्मी को नौकरी से निकाल दिया गया। विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल ने बताया कि वह दोपहर करीब एक बजे अपनी विधानसभा का पास लगी हुई कार से फरीदपुर आ रहे थे। टोल बूथ पर बैठी कर्मी ने उन्हें निकालने के लिए उनसे पूछताछ की। टोल बूथ खोलने के लिए आना-कानी करने लगी। उन्होंने अपना परिचय दिया तब भी उसने काफी देर बाद टोल बूथ खोला। इस पर वह नाराज हो गए। उन्होंने अपनी गाड़ी वापस कराकर टोल ऑफिस के बाहर जाकर खड़े हो गए। पुलिस के आने के बाद कर्मियों ने माफी मांगी। तब कही विधायक जी गुस्सा शांत हो सका और फिर वह चलते बने।