बाँदा-मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया पूर्व विधायक का शार्प शूटर,पैर में गोली लगने से हुआ घायल,इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज से हुआ था फरार

SHARE:

इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज से फरार हुए कैदी एवं पूर्व विधायक के शूटर को कोतवाली तथा एसओजी की टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास,गैंगस्टर सहित डेढ़ दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

गौरतलब हो कि रविवार की देर शाम जिला कारागार में निरुद्ध कैदी एवं शातिर अपराधी अतुल सिंह पुत्र शिव बहादुर निवासी मुनऊ खेड़ा थाना बिहार जनपद उन्नाव को इलाज के लिये रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था। उसके पैर में फ्रैक्चर था। विगत 2 सितंबर को चिल्ला पुलिस में डीजल चोरी के भागने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कैदी के इलाज के दौरान देखरेख के लिए पुलिस लाइन से कई पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। इलाज के दौरान बंदी अतुल सिंह ने अचानक मौका देखकर अस्पताल से फरार हो गया। सूचना के मिलते ही एसपी पलाश बंसल ने अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के नेतृत्व तथा सहायक एसपी मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में कोतवाली तथा एसओजी की अलग-अलग टीमे लगाई। पुलिस द्वारा पूरे मेडिकल कॉलेज के एरिया को छावनी में तब्दील कर दिया गया। ताकि बदमाश कहीं भाग न सके। मुकदमा दर्ज कराने के साथ एसपी पलाश बंसल ने फरार बदमाश पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। तकनीकी साक्ष्यों,सीसीटीवी फुटेज,सर्विलांस की मदद से पुलिस टीमें बदमाश की तलाश कर रही थी। सोमवार को थाना कोतवाली नगर के केसीएनआईटी कॉलेज के पीछे भवानी पूरवा परागी तालाब के पास एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही बदमाश अतुल सिंह ने फायरिंग करना शुरू कर दी। पुलिस ने बदमाश को आत्म समर्पण करने के लिए कहा। लेकिन स्वयं को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से बदमाश ने फायर करना जारी रखा। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति सामान्य है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस,03 खोखा कारतूस व 600 नगद रुपए बरामद हुए है। मुठभेड़ करने वाली टीम में शहर कोतवाल बलराम सिंह,एसओजी प्रभारी आनंद सिंह,मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी दिलीप मिश्रा,अतर्रा चुंगी मनीष शर्मा,आरक्षी प्रतीक यादव,अश्विनी प्रताप सिंह, अमित कुशवाहा,आशीष शर्मा,अमित त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर का शार्प शूटर है अतुल
उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर का बदमाश अतुल शार्प शूटर रहा है। विधायक के समय उसकी उन्नाव में तूती बोलती थी। लगातार वह अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है। विधायक कुलदीप सेंगर के जेल जाने के बावजूद वह ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम दे रहा था। विगत 2 सितंबर को चिल्ला पुलिस ने पेट्रोल पंप से डीजल की टप्पे बाजी तथा चोरी के मामले में गिरफ्तार का जेल भेजा था।
आपराधिक इतिहास अतुल सिंह
1- मु0अ0सं0 110/25 धारा 318(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस थाना चिल्ला जनपद बांदा ।
2- मु0अ0सं0 930/25 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
3- मु0अ0सं0 927/25 धारा 261/262 बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
4- मु0अ0सं0 622/12 धारा 323/324/504 भादवि थाना बिहार जनपद उन्नाव ।
5- मु0अ0सं0 801/12 धारा 323/325/504/506 भादवि थाना बिहार जनपद उन्नाव ।
6- मु0अ0सं0 143/16 धारा 147/148/323/452/504/504 भादवि थाना बिहार जनपद उन्नाव ।
7- मु0अ0सं0 518/16 धारा 147/148/352/506 भादवि थाना बिहार जनपद उन्नाव ।
8- मु0अ0सं0 92/17 धारा 307 भादवि थाना बिहार जनपद उन्नाव ।
9- मु0अ0सं0 93/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बिहार जनपद उन्नाव ।
10- मु0अ0सं0 169/17 धारा 147/307/323/504 भादवि थाना बिहार जनपद उन्नाव ।
11- मु0अ0सं0 296/19 धारा 323/324/325/506 भादवि थाना बिहार जनपद उन्नाव ।
12- मु0अ0सं0 160/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बिहार जनपद उन्नाव
13- मु0अ0सं0 288/21 धारा 323/504/506 भादवि थाना बिहार जनपद उन्नाव ।
14- मु0अ0सं0 366/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बिहार जनपद उन्नाव ।
15- मु0अ0सं0 98/23 धारा 323/504/506 भादवि थाना बिहार जनपद उन्नाव ।
16- मु0अ0सं0 101/23 धारा 307/504/506 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बिहार जनपद उन्नाव ।
17- मु0अ0सं0 129/24 धारा 3(1) गैंगेस्टर अधिनियम थाना बिहार जनपद उन्नाव ।
18- मु0अ0सं0 85/25 धारा 316(2)/318(2)/340/336(3)/338 बीएनएस थाना बिहार जनपद उन्नाव ।
19- मु0अ0सं0 148/25 धारा 316(2)/318(4) बीएनएस थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात ।
20- मु0अ0सं0 100/25 धारा 316 बीएनएस थाना खीरो जनपद रायबरेली ।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई