समाधान दिवस में आयुक्त तथा डीआईजी ने पीड़ितों की समस्याओं के सुनने के उपरांत एसआईआर कार्य मे सराहनीय कार्य करने पर दो बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही अन्य बीएलओ को एसआईआर को लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अधिकारियों ने गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कम्बल भी वितरित किए।
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा अजीत कुमार,उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस ने महोबा जनपद के कुलपहाड़ तहसील में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी। साथ ही कई प्रकरणों का मौके पर निस्तारण भी कराया। लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए निर्देशित करते हुए आयुक्त अजीत कुमार ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। शिकायतों का समय से निस्तारण करते हुए पीड़ितों को भी संतुष्ट करें। तहसील दिवस के दौरान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो BLO को आयुक्त अजीत कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही अन्य बीएलओ को भी लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आयुक्त अजीत कुमार,डीआईजी राजेश एस ने गरीब,असहाय एवं वृद्ध महिलाओं को ठंड से बचाव के लिए कंबल भी वितरित किए।