बाँदा- विवेचनाओं का निस्तारण करने के साथ अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजे जेल,एसपी ने मुआयने के दौरान दिए निर्देश

SHARE:

लंबित विवेचना का निस्तारण करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें। इसके अतिरिक्त दंगा उपकरण के संसाधनों को हमेशा मेनटेन रखें। शस्त्रों का समय से परीक्षण भी करते रहें। उपरोक्त निर्देश एसपी ने निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक को दिए।

शनिवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने थाना पैलानी का वार्षिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों,मिशन शक्ति केन्द्र,शस्त्रागार,आपात स्थिति से निपटने वाले उपकरणों व थाना परिसर की साफ-सफाई आदि का गहन अवलोकन कर एसपी पलाश बंसल ने आवश्यक निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक पैलानी से उनके थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं के ग्राफ के बारे में एसपी ने जानकारी ली। साथ ही निर्देशित किया गया कि ऐसे हॉटस्पॉट को चिन्हित करें,जहां रात्रि के समय आपराधिक घटनाएं अधिक होती हैं। तथा ऐसे स्थानों पर पुलिस निरंतर भ्रमणशील रहे। सभी कर्मचारियों से शस्त्रों के बारे में जानकारी व रख- रखाव की भी सपा के द्वारा समीक्षा की गई। मिशन शक्ति के क्रम में एसपी पलाश बंसल के द्वारा गहन समीक्षा करते हुए महिलाओं/छात्राओं के साथ पुलिस के समन्वय स्थापित करने को भी कहा गया। साथ ही मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे जागरुकता अभियानों तथा प्रगति के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान व्यापक स्तर पर स्कूलों,कॉलेजों, बाजारों आदि स्थानों पर व्यापक जागरुकता अभियान चलाकर महिलाओं/बालिकाओं का जागरुक करने के एसपी ने निर्देश दिए। इसी क्रम में आपात स्थिति से निपटने हेतु डंडा,बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट,शील्ड आदि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, स्थिति व उपयोगिता की गहनता से जानकारी ली। इस दौरान आरक्षीगणों के रहने वाले स्थान की साफ-सफाई,पेयजल व्यवस्था,स्वच्छता आदि सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही एसपी पलाश बंसल के द्वारा निर्देशित किया गया कि थाना परिसर में वर्षों से खड़ी निष्प्रयोज्य वाहनों के निस्तारण की कार्यवाही कराये। अपराधों की समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि वांछित व्यक्तियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। साथ ही लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। ताकि प्रभावी पैरवी के माध्यम से अभियुक्तों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। लम्बित प्रार्थना पत्रों की जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने थाना कार्यालय,अभिलेख, मालखाना,शस्त्रागार, हवालात,सीसीटीएनएस कक्ष,महिला हेल्प डेस्क, कम्प्यूटर कक्ष तथा थाने की साफ-सफाई आदि का गहन अवलोकन किया। प्रभारी निरीक्षक पैलानी राजेश वर्मा को थाना परिसर की साफ-सफाई तथा कर्मचारियों से नियमित रुप से सैनिक सम्मेलन कर उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर, प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई