महीने के पहले शनिवार को जनपद के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय तहसील दिवस में डीएम,एसपी ने पैलानी तहसील पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण भी कराया।
जिलाधिकारी बाँदा जे0रीभा की अध्यक्षता में तहसील पैलानी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता से निस्तारण किया जाए। डीएम जे रीभा तथा एसपी पलाश बंसल ने मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत,राजस्व,पुलिस, विकास,आपूर्ति विभाग एवं अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई। कुल 69 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम सिंधनकला के एक फरियादी द्वारा जमीन पर कब्जा किये जाने की शिकायत पर डीएम ने सम्बन्धित लेखपाल को शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिये। ग्राम अतरहट के एक फरियादी द्वारा चकरोड पर कब्जा किये जाने की शिकायत पर लेखपाल को कब्जा हटाये जाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम सिंधनकला की श्रीमती विनीता द्वारा शिकायत उसके पति द्वारा मारपीट व घर से निकालने पर जिलाधिकारी ने एसएचओ पैलानी को कार्यवाही करने के निर्देशित किया। नरही बांगर में चकबन्दी के पश्चता कब्जा दिलाये जाने सम्बन्धी प्रार्थना पत्र पर सीओ चकबन्दी को कार्यवाही करने के डीएम ने निर्देश दिये। एक फरियादी द्वारा शौचालय बनाये जाने हेतु बीडीओ जसपुरा को कार्यवाही करने के लिए डीएम के द्वारा निर्देशित किया गया। कई फरियादियों द्वारा राशन कार्ड बनाये जाने के प्रार्थना पत्र पर जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय,उप जिलाधिकारी पैलानी अंकित कुमार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,नायब तहसीलदार पैलानी सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसी तरह सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी नमन मेहता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान 38 शिकायते आई। एसडीएम ने 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। नरैनी में एसडीएम अमित शुक्ला की मौजूदगी में समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। जहां एसडीएम व सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने समस्याओं को सुनते हुए 5 शिकायते निस्तारित कराई। बबेरू में एसडीएम अविनाश त्यागी व सीओ सौरभ सिंह तथा अतर्रा में एसडीएम राहुल दुवेदी,सीओ प्रवीण कुमार ने जन सुनवाई करते हुए कई शिकायतों का निस्तारण कराया।