आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाए जाने को लेकर गांव-गांव शिविर लगाए जाने के डीएम ने आदेश दिए हैं। ताकि बुजुर्गों के आसानी से गोल्डन कार्ड बन सके।
जिलाधिकारी जे0 रीभा के निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि शुक्रवार को जनपद बांदा के विकास खण्ड महुआ के ग्राम बरसण्डा बुजुर्ग एवं ग्राम नगनेधी,विकास खण्ड कमासिन के ग्राम छिलोलर,पनाह,अडौली,पाॅली में आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड बनाये जाने हेतु कैम्प लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड बबेरू के ग्राम जलालपुर, मर्का,बैरफ,पेस्टा एवं पतवन में शुक्रवार को गोल्डन कार्ड बनाये जाने हेतु कैम्प लगाया जायेगा। उन्होंने बताया है कि जिन लोगों के गोल्डन कार्ड नही बने हैं, वह अपना गोल्डन कार्ड कैम्प में उपस्थित होकर आधार कार्ड लाकर बनवा सकते हैं।






