बाँदा-बयान देने से पहले स्टेशन में युवक ने खाया जहर,पड़ोसी युवती को भगाकर ले जाने के मामले में होने थे बयान

SHARE:

पड़ोसी युवती को भगाकर ले जाने के बाद युवक ने कोर्ट मैरिज कर ली। इधर लड़की के पिता ने मुकदमा दर्ज करा दिया। शादी करने के बाद बयान देने आये युवक ने स्टेशन में जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी 30 वर्षीय संजय पुत्र संतोष ने मंगलवार की दोपहर जहर पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने हालत देख उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पत्नी ने उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उपचार होने से पहले उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चाचा सुदामाा प्रसाद ने बताया कि संजय 26अक्टूबर को पड़ोस की युवती को भगाकर ले गया था। उसने एक माह पहले प्रयागराज हाई कोर्ट में शादी कर ली। दोनो दिल्ली में रह रहे थे। युवती के पिता ने संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।संजय अपनी पत्नी के साथ मंगलवार की दोपहर दिल्ली से बांदा बयान देने आए थे। दोनो लोग ट्रेन से यहां रेलवे स्टेशन पर उतरे काफी देर बैठे रहे। पत्नी के मुतााविक वह पानी पीने बाहर गया था। हालत बिगड़ने पर पता चला कि उसने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई