सूखे गांजे के साथ पुलिस ने अन्तर्राज्यीय तस्करों पकड़ा है। चार पहिया गाड़ी की डिग्गी से भारी मात्रा में सूखा गांजा बरामद हुआ है। तस्करों के पास से पुलिस ने तमंचा कारतूस भी बरामद किए हैं।
एसपी पलाश बंसल ने बताया कि थाना नरैनी पुलिस को देर रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति नरैनी-कालिंजर रोड पेट्रोल पम्प के पास खड़े है ।सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर अभियुक्तों को पकड़कर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो अभियुक्तों के पास से अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस व चार पहिया वाहन की डिग्गी में अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा अभियुक्त दीपक पुत्र रजनीश निवासी ग्राम उजरौधा थाना रैगाँव जनपद सतना (म0 प्र0),शैलेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र निवासी पन्ना रोड उमरी हनुमान मंदिर थाना कोतवाली नगर जनपद सतना मध्यप्रदेश, बुध्दविलास पुत्र बोधन निवासी ग्राम गढ़ाव थाना बिसंडा जनपद बांदा,महिपत पुत्र मूलचन्द्र निवासी ग्राम बड़ेहा थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा,अभिलाष पुत्र बीरेन्द्र निवासी ग्राम खरौली थाना कमासिन
को गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है। एसपी ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से 10 किलो 400 ग्राम अवैध सूखा गांजा,1 अवैध तमंचा 315 बोर,01 जिन्दा कारतूस 315 बोर,01 चार पहिया वाहन घटना में प्रयुक्त,01 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। एसपी ने कहा कि अभियुक्त कहां से गांजा लाते थे। इस बारे में भी पड़ताल की जारी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नरैनी संदीप कुमार तिवारी,उप निरीक्षक कल्बे अब्बास खाँ,आरक्षी ललीत कुमार, नागेश कुमार,सुनील कुमार,जितेन्द्र कुमार,अंकित कुमार सिंह शामिल रहे।
आपराधिक इतिहास महिपत
1- मु0अ0सं0 145/15 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
2- मु0अ0सं0 250/07 धारा 387/504/506 भादवि व धारा 3(1)(x) एससी/एसटी एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा । आपराधिक इतिहास अभिलाष
1- मु0अ0सं0 68/21 धारा 147/149/283/323/332/336/341/353/427/504/506 भादवि थाना कमासिन जनपद बांदा ।
2. मु0अ0सं0 255/23 धारा 323/504/506 भादवि थाना कमासिन जनपद बांदा ।