स्वास्थ्य व्यवस्थाओ की जमीनी हकीकत परखने के डीएम ने महिला अस्पताल में औचक धावा बोला। मौके पर दो डॉक्टरों सहित आठ स्टॉफ अनुपस्थिति मिला। जिस पर डीएम ने वेतन काटे जाने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार की प्रातः 09-00 बजे जिला चिकित्सालय (महिला) का डीएम जे रीभा के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में पीएनसी वार्ड, एसएनसीयू वार्ड,लेबर रूम,ओपीडी का निरीक्षण कर डीएम ने महिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं देखी गयीं।पीएनसी वार्ड में नवप्रसूताओं के केसशीट न मिलने एवं स्टाफ नर्स के अनुपस्थित मिलने पर स्टाफ नर्स का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए 06 डाक्टर, 02 लैब टेक्नीशियन व 8 अन्य कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश डीएम द्वारा दिए गए।मेडिकल स्टाफ का ड्यूटी चार्ट तैयार करके डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित करने व प्रसव उपरान्त नवप्रसूताओं को कम से कम 48 घण्टे मेडिकल देखरेख में अस्पताल में रखने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए है। साथ ही चेतावनी दी है कि सभी स्टॉफ समय से अस्पताल आये। अगर दोबारा निरीक्षण में गायब मिले तो वह कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।