बाँदा-रिवरफ्रंट का कार्य बंद मिलने डीएम ने जताई नाराजगी,मैनपावर बढ़ाकर कार्य को पूरा करने के दिए निर्देश

SHARE:

रिवरफ्रंट कार्य बंद मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए मैन पावर बढ़ाकर समय से कार्य को पूरा कराये जाने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी जे रीभा ने को पर्यटन विभाग के अन्तर्गत रनगढ़ किले में निर्माणाधीन रिवरफ्रन्ट के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मौके पर कार्य बन्द पाया गया। डीएम ने कार्यदाई संस्था उ0प्र0पर्यटन विकास निगम निगम, लखनऊ के सम्बन्धित अवर अभियन्ता द्वारा बताया गया कि पायलिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, बाँदा एवं कार्यदायी संस्था के अवर अभियन्ता को निर्देश दिये गये कि मैनपावर बढ़ाकर कार्य मानक एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण करायें। डीएम ने कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई