बाँदा-डॉक्टर व मास्टर मिलकर चला रहे थे फर्जी जमानत लेने का रैकेट,तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार,फर्जी दस्तावेज हुए बरामद

SHARE:

पैसा लेकर अपराधियों की जमानत लेने वाले का डॉक्टर,मास्टर के रैकेट को पुलिस ने पकड़ा है। पेशेवर जमानत दारों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए तीन जमानत दारों को पकड़ा है। जिनके पास से फर्जी आधार कार्ड,खसरा,खतौनी,प्रिंटर आदि सामग्री बरामद हुई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के क्रम में मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस0 के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज,क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर के पर्यवेक्षण में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा फर्जी जमानतदारों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। एएसपी शिवराज ने बताया कि विगत 12 नवम्बर को थाना तिन्दवारी पर कार्यरत उप निरीक्षक शिवकरन सिंह द्वारा फर्जी जमानत लेने के सम्बन्ध में अभियुक्त बलवीर व 20.11.2025 को थाना तिन्दवारी क्षेत्र के रहने वाले राम सिंह ने थाना स्थानीय दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि मेरे नाम का फर्जी आधार कार्ड,खसरा खतौनी व फर्जी फोटो लगाकर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कूटरचित तरीके से एनडीपीएस के अभियुक्त की न्यायालय में जमानत ली गई है। इस संबन्ध में थाना तिन्दवारी पर क्रमश: मु0अ0सं0 274/25 व 285/25 पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, अभिसूचना संकलन, अभिलेखो के सत्यापन व मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त हरिशंकर को मवई तिराहा कोतवाली देहात के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके पास कूटरचित आधार कार्ड व अन्य फर्जी परिपत्र प्राप्त हुए। पुलिस द्वारा अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ कि गई तो बताया कि उक्त फर्जी परिपत्र उसके साथी हेमन्त द्वारा बनाये जाते है। पकड़े गए अभियुक्त के निशादेही पर हेमन्त को संकट मोचन मंदिर थाना कोतवाली नगर के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त से फर्जी दस्तावेज व अन्य सामान बरामद हुये है।तत्तपश्चात पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य अभियुक्तो के गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे कि तेरहीमाफी मोड़ थाना तिन्दवारी के पास एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसे पूर्व से गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा पहचान कर बताया गया कि यही बलवीर है। जो हमारे साथ फर्जी दस्तावेज का प्रयोग कर घटना को अंजाम देता है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास भी फर्जी परिपत्र भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त हरिशंकर उर्फ विजयशंकर पुत्र कृपाली निवासी ग्राम करहिया थाना कोतवाली देहात,हेमन्त पुत्र चन्द्रभवन निवासी ग्राम जसईपुर थाना तिन्दवारी,बलवीर पुत्र जगमोहन निवासी ग्राम पिपरगवां थाना तिन्दवारी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वह शिवस्वरुप उर्फ मास्टर व रामबाबू के साथ मिलकर फर्जी तरीके से आधार कार्ड,फर्जी फोटों व अन्य फर्जी परिपत्र का प्रयोग कर फर्जी रुप से कारागार में निरुद्ध अभियुक्तों की जमानत लेते है। साथ ही उनके द्वारा थाना तिन्दवारी,थाना पैलानी,थाना बबेरु,थाना जीआरपी बांदा,थाना कोतवाली नगर व अन्य थानों के साथ-साथ जनपद चित्रकूट के अभियुक्तों की कूटरचित तरीके से जमानत ली गई है। अभियुक्तों के कब्जे से 35 आधार कार्ड व अन्य कागजात,01 सीपीयू, 01 प्रिंटर,01 टीएफटी, 01 की बोर्ड,01 माउस, 01 एक्सटेंशन ( फर्जी परिपत्र तैयार हेतु प्रयुक्त सामान ) बरामद हुए हैं। वही फरार अभियुक्त शिवस्वरुप उर्फ मास्टर पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम भिंडौरा थाना तिन्दवारी,रामबाबू उर्फ डाक्टर पुत्र कल्लू निवासी पिपरहरी थाना पैलानी की पुलिस तलाश कर रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में दीपेन्द्र सिंह थाना प्रभारी तिन्दवारी,उप निरीक्षक अंजनी कुमार पाण्डेय,दिनेश सिंह,राम आधार रावत,आरक्षी रामचन्द्र यादव,सुमन्त सिंह,महेन्द्र कुमार,अमन शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई