बरेली-हाइवे स्थित पुल के नीचे बक्से में भरा मिला बालक का शव,तंत्र-मंत्र के चलते हत्या की जताई जा रही है आशंका

SHARE:

हाईवे स्थित नदी पुल के नीचे एक बालक का शव बक्से में भरा पाया गया। लोगों ने देखा तब सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर नकटिया नदी पुल के नीचे लाल रंग के बक्से में आठ साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह नदी किनारे रखा बक्सा देख कौतुहलवश लोगों ने खोला तो उनके होश उड़ गए। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक बच्चे का शव रक्तरंजित हालत में बक्से के अंदर मिला। शव देखकर ही लग रहा था कि किसी ने बच्चे की हत्या कर शव फेंका है। चूंकि बक्सा लाल रंग का है तो तंत्र-मंत्र की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। मृतक बच्चे की अभी पहचा नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या कहीं और करके शव इस इलाके में फेंका गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई