बाँदा-लखनऊ से आई टीम ने गावों का किया भृमण,सहायता राशि को लेकर पीड़ितों से लिया फीडबैक

SHARE:

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के क्रियान्वयन में व संचालन को लेकर लखनऊ से आई टीम ने गाँव मे जाकर भृमण करने के साथ पीड़ितों से वार्ता कर फीडबैक लिया। इससे पूर्व एडीएम प्रशासन ने भी वार्ता की।
संतराम मूल्यांकन अधिकारी नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं पंकज वर्मा नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश ने सोमवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त होने के संबंध में जनपद बांदा की तहसील सदर के ग्राम लामा एवं पपरेंदा तथा तहसील पैलानी के ग्राम खपटिहा कला का भ्रमण करते हुए योजना के लाभार्थियों से जानकारी प्राप्त की। इससे पूर्व उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र से मिलकर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के क्रियान्वयन में व संचालन के संबंध में जानकारी ली।अधिकारियों ने योजना के लाभार्थियों से लाभान्वित किए जाने के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्हें किसान दुर्घटना कल्याण योजना में कोई परेशानी तो नहीं आई के संबंध में जनता से जानकारी ली गई। उन्होंने यह भी जानकारी प्राप्त की कि दुर्घटना के समय लेखपाल कानूनगो व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था एवं क्या कार्यवाही की गई के संबंध में फीड बैक लिया।निरीक्षण के समय मनोज कुमार नायब तहसीलदार एवं सहायक भूलेख अधिकारी महेंद्र सिंह,एलआईसी शंभू लाल राजस्व निरीक्षक एवं अन्य संबंधित ग्राम के लेखपाल उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment