गोवंशों के ठंड के बचाव के पर्याप्त व्यवस्थाये की जाए। हरे चारा के साथ उनकी समुचित देखभाल भी की जाए। उपरोक्त निर्देश विशेष सचिव ने बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।
राम सहाय यादव विशेष सचिव,दुग्ध विकास एवं नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में गौसंरक्षण एवं संचालन प्रबंधन से संबंधित समीक्षा बैठक सर्किट हाउस में संपन्न हुई।बैठक में उपस्थित पशु चिकित्सा धिकारियों एवं जिला पंचायतराज,मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी गोवंश गौशाला में संरक्षित बेहतर तरीके से की जाए। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारियों को गोवंसों का बेहतर रूप से चिकित्सीय उपचार तथा टीकाकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला में पेयजल की उपलब्धता तथा चराई की छाया व्यवस्था रखने के निर्देश दिएl उन्होंने निर्देशित किया कि जिन गौशाला में बाउंड्री वॉल नहीं है वहां तार लगाकर बाउंड्री बाल बनाई जाए तथा जो बाउंड्री वॉल मरम्मत योग्य है उनको मरमत कराई जाए। गौशाला में लाइट की व्यवस्था अथवा सोलर पैनल लगाए जाने के निर्देश दिए। विशेष सचिव ने ठंड से बचाव हेतु तिरपाल लगाए जाने एवं अलाव की व्यवस्था किए जाने तथा पशुओं का टीकाकरण एवं फीडिंग कराए जाने के साथ समय-समय पर हेल्थ परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने निर्देशित किया कि सभी गौशालाओं में अभिलेख / रजिस्टर जरूर बनाया जाए।जिसमें गौशालाओं गोवंशों की संख्या ,टीकाकरण,उपचार की व्यवस्था,उपलब्ध प्राप्त धनराशि सहित अन्य आवश्यक विवरण उपलब्ध हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी के गौशाला में केयरटेकर एवं चौकीदार की रात में आवश्यक व्यवस्था की जाए स्टॉक रजिस्टर बनाया जाए और गोबर से गैस गोबर प्लांट लगाया जाए। उन्होंने सभी गोवंशों की ईयर टैगिंग एवं लाक बुक बनाए जाने के भी निर्देश दिए। विशेष सचिव ने मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत दिए गए गोवंश को समय से भुगतान एवं सत्यापन कराए जाने तथा गौसंरक्षण हेतु सभी गौशाला में समय से धनराशि भेजे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने हरा चारा हेतु चरागाह एवं अन्य चिह्नित भूमि पर चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुग्ध उत्पादन व पशुधन को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री गो संवर्धन योजना में कार्य करने तथा दुग्ध कलेक्शन बढ़ाए जाने तथा दुग्ध समितियां नई का गठन करने के निर्देश दुग्ध विकास विभाग के अधिकारियों को दिए।उन्होंने पशुपालन के अंतर्गत पशुधन कुक्कुट एवं मत्स्य पालन किए जाने पर भी जोरदियाl
उन्होंने आज कनवारा गौशाला एवं बृहद को संरक्षण केंद्र रंगोली भटपुरा नारायणी का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान गौ संरक्षण केंद्र कनवाड़ा में साफ सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई l
बैठक में अपर आयुक्त भगवान शरण,मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे तथा मंडल के पशु चिकित्सा अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण अवस्थित रहे।