दिल्ली-दुबई में फाइनेंसर की हत्या के बाद लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के खतरे के मिले इनपुट,जांच एजेंसियां हुई एलर्ट

SHARE:

दुबई में लॉरेंस के फाइनेंसर की हत्या के बाद भाई अनमोल बिश्नोई के भी खतरे के इनपुट मिले हैं। इनपुट मिलने के बाद जांच एजेंसियां एलर्ट हो गई है।
खौफ का दूसरा नाम गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई व उसका भाई अनमोल बिश्रोई, जो लोगों जिंदगी से खेलते हैं, आज वह खुद बहुत ज्यादा डरे हुए हैं। दूसरे को मारने व धमकी देने वाले लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्रोई को जान से मरने के सीरियस इनपुट मिले हैं। दुबई में लॉरेंस के फाइनेंसर जोरा सिद्दू को मारे जाने के बाद अनमोल को मारे जाने वाली धमकी का खौफ और बढ़ गया है। ऐसे में देश की सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी व बहुत ज्यादा अलर्ट हो गई हैं। एजेंसियों के द्वारा हर एंगल पर सतर्कता बरती जा रही है।
धमकी के इनपुट के बाद हाई अलर्ट
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक अधिकारी ने बताया कि गोल्डी बराड़ व रोहित गोदारा से अनमोल को जान से मारने की धमकी के इनपुट मिले हैं। इस समय वह एनआईए की कस्टडी में है। उसे एनआईए कार्यालय ये बाहर नहीं निकाला जा रहा है। एनआईए कार्यालय की सुरक्षा हाई अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही एनआईए के कार्यालय वाली रोड को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अनमोल को लेकर शनिवार को सुनवाई हुई तो अनमोल को कोर्ट नहीं लाया गया, बल्कि न्यायधीश एनआईए के कार्यालय पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने सुनवाई की थी।
साबरमती जेल में शिफ्ट होगा अनमोल
लॉरेंस बिश्रोई के फाइनेंसर की इस महीने की शुरूआत में दुबई की हत्या कर दी गई है। इसके बाद अनमोल की सुरक्षा को लेकर एजेंसियां काफी एहतियात बरत रही हैं। फाइनेंसर जोरा सिद्दू की हत्या की जिम्मेदार गोल्डी बराड़ व रोहित गोदारा ने ली थी। इस समय एकछत्र दुनिया पर राज करने वाले गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा व काला जठेड़ी समेत कई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्रोई से अलग हो गए हैं। दुबई में फाइनेंसर की हत्या को इन दोनों गुट के बीच गैंगवार के रूप में देखा जा रहा है। ये भी कहा जा रहा है कि अनमोल को भी सुनवाई के बाद गुजरात की साबरमती जेल में भेज दिया जाए।
फाइनेंसर की हत्या से खुलकर सामने आई दरार
भारतीय गैंगस्टरों के बीच गैंगवार की घटना अब अमेरिका से होते हुए दुबई तक पहुंच गई है। दुबई में पहली बार भारतीय गैंगस्टरों के बीच गैंगवार की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि इस गैंगवार में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के फाइनेंसर की हत्या की गई है। इस गैंगवार को लेकर सोशल मीडिया पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में लॉरेंस गिरोह के बदमाश जोरा सिद्दू उर्फ सिप्पा की हत्या की बात कही जा रही है।
भाई को आंख उठाकर देखा,तो इससे भी ज्यादा करेंगे बुरा हाल
पोस्ट में रोहित गोदारा ने कहा है कि जोरा सिद्दू ने हमारे भाई को मरवाने के लिए अपने लोगों को जर्मनी भेजा था। इस पोस्ट में आगे लिखा है कि मैं रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़, वीरेंद्र चारण, महेंद्र सारण डेलाणा, विक्की पहलवान कोटकपुरा ये जो दुबई में लॉरेंस के जोरा सिद्धू (सिप्पा) की गला काट के हत्या हुई है, ये हमने करवाई है। इसने लॉरेंस का हैंडलर बनकर हमारे भाई को मरवाने के लिए अपने बंदे जर्मनी भेजे थे। ये दुबई में बैठकर कनाडा और अमेरिका में लॉरेंस के नाम की धमकियां देता था। ये जो मर्जी करले हमारे तक पहुंचने में इनको सात जन्म लेना पड़ेगा। इस देश के गद्दार के चक्कर में आकर किसी ने भी मेरे और मेरे भाइयों की तरफ आंख उठाना तो दूर की बात देखा भी तो इससे भी बुरा हाल करेंगे।

 

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई