एटीएम में पैसा निकालने के दौरान लोगो की मदद के बहाने टप्पेबाजी करने वाले अंतर्जनपदीय टप्पेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से 50 हजार की नगदी व पांच एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। वहीं उसका एक साथी अभी भी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।
एसपी पलाश बंसल ने बताया कि विगत 20 अक्टूबर को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले सोहनलाल तिवारी अलीगंज स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसा निकाल रहे थे। इसी दौरान 02 अज्ञात व्यक्ति उनकी मदद के बहाने एटीएम के अन्दर आ गए। मदद के दौरान दोनों ने हेराफेरी करते हुए उनका एटीएम कार्ड बदल लिया गया। जिसकी जानकारी उन्हे नहीं हो पाई।अभियुक्तों द्वारा उनके एटीएम का प्रयोग कर जब 99500 रुपये निकाले गए तो मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हे इसकी जानकारी हुई। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस द्वारा अभियुक्त की पहचान करते हुए शनिवार की देर रात अभियुक्त महताब हसन पुत्र महफूज हसन नि0 ग्राम महुआर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर किया गया है। उसके कब्जे से घटना में चोरी/टप्पेबाजी किए गए 50 हजार रुपये नकद व 05 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपिप्लाश बंसल ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध पहले से भी कई मुकदमे दर्ज है। कई बार वह जेल भी जा चुका है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक अरविन्द मौर्य,आरक्षी अखिलेश कुमार,गौरव त्रिपाठी शामिल रहे।