गले मिलकर जन्म दिन का विस् करने के युवक को पिस्टल से गोली मार दी। जिससे उसकी मौत गई। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है।
दिल्ली के शाहदरा इलाके में बर्थडे मनाने जा रहे एक युवक की चंद ही मिनटों पहले गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त गगन आही (27) के रूप में हुई है। गगन में घर में बर्थडे केक काटने की तैयारी कर रहा था। इस बीच उसके दो जानकार युवक घर पहुंचे। आरोपियों ने उसे कॉल कर बाहर बुलाया। बाद में गला लगाकर विश करने के दौरान सिर में गोली मार दी। बाद में आरोपी हवा में 2-3 राउंड गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही जिला पुलिस उपायुक्त समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी कुणाल (27) को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल बाइक को भी बरामद कर लिया गया है।
दो दिन पहले हुआ था विवाद
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि गगन का आरोपियों से दो दिन पहले किसी क्लब में झगड़ा हुआ था। कहासुनी के बाद जमकर विवाद हुआ था। उसी सिलसिले में बातचीत करने के लिए आरोपी गगन के घर पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही आरोपी गगन के जानकार हैं। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
18 दिन पहले हुआ था पत्नी को बच्चा
शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि गगन अपने परिवार के साथ नवीन शाहदरा में रहता था। इसके परिवार में पिता रवि कुमार के अलावा मां, पत्नी व 18 दिन का बेटा है। इसी साल फरवरी में गगन की शादी हुई थी। गगन का प्रॉपर्टी के अलावा फाइनेंस का काम करता था। शुक्रवार रात को वह घर पहुंचा था।
बर्थडे मनाने से पहले मारी गोली
शनिवार उसका जन्मदिन था। पत्नी व परिजनों ने रात करीब 12.00 बजे केक काटने की तैयारी की हुई थी। इस बीच रात करीब 11 बजे बाइक सवार दो युवक उसके घर पहुंचे। उन्होंने कॉल कर गगन को बुलाया। दोनों ही उसके जानकार थे। गगन के बाहर आते ही दोनों उसे एक ओर ले गए। इस बीच एक युवक ने उसे बर्थडे विश करने के लिए गले लगा लिया।
सटाकर पिस्टल से मारी गोली
दूसरे युवक ने पिस्टल निकालकर उसकी कनपटी से सटाकर गोली मार दी। गगन वहीं गिर गया। दोनों युवक हवा में गोली चलाते हुए मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो देखा कि गगन की लाश वहां पड़ी थी। बाद में करीब 11.09 बजे पुलिस को सूचना दी गई।
खबर मिलते ही पुलिस घटना स्थल छोटू हलवाई शॉप, वी-ब्लॉक, नवीन शाहदरा पहुंची। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जन्मदिन वाले दिन गगन के शव का पोस्टमार्टम हुआ। बाद में शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी कुणाल को गिरफ्तार कर बाइक भी बरामद कर ली है।