बाँदा-घटनाओं के खुलासे के साथ पेशेवर अपराधियों पर कराएं गुंडा तथा गैंगेस्टर की कार्यवाही-DIG

SHARE:

घटित घटनाओं के खुलासे के साथ पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध डीआईजी ने गुंडा तथा गैंगस्टर की कार्यवाही कराये जाने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस. की अध्यक्षता में परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों के साथ पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रचलित अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 में कार्यवाही के सम्बन्ध में डीआईजी ने आवश्यक निर्देश दिए। डीआईजी ने परिक्षेत्र के सभी जिलों में घटित अपराधों की समीक्षा की। डीआईजी ने निर्देश देते हुए कहा कि हत्या,लूट,चोरी, महिला अपराध,साइबर अपराध,यातायात दुर्घटनाएं,बैंकों एवं लेन-देन के स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जाये व जनता की शिकायतों का त्वरित व प्रभावी रुप से निस्तारण कराये।आईजीआरएस से सम्बंधित प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराये। वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर जनपदों में अभियान चलवाये। डीआईजी ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रचलित अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 में कार्यवाही के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।साइबर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु सभी जनपदों में संचालित साइबर थानों द्वारा त्वरित कार्यवाही एवं आमजन को जागरुक करने के साथ अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही, गैगस्टर व गुंडा अधिनियम की कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। ऑपरेशन त्रिनेत्र/दृष्टि के सम्बन्ध में तथा गंभीर अपराधों की विवेचना में गुणवत्ता एव समयबद्धता से कराये जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, सर्राफा बाजार,कस्बों, चौराहों,बस स्टेशन,रेलवे स्टेशन आदि पर विशेष सतर्कता रखते हुए सुरक्षा हेतु प्रभावी प्रबंधन एवं विशेष सतर्कता बनाए रखने व यातायात नियमों का पालन करने,दुर्घटना नियंत्रण,वाहन निरीक्षण, ओवरलोडिंग रोकने के निर्देश दिए गए। प्रचलित अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन में कार्यवाही के संबंध में और लम्बित प्रारम्भिक जांच एवं विभागीय जाँच कर कार्यवाही के सम्बन्ध में डीआईजी राजेश एस ने निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल,पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरूण कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉo दीक्षा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई