लगन के साथ एसआईआर को समय से पूरा करने पर डीएम ने एक दर्जन से अधिक बीएलओ को सम्मानित किया है। सम्मानित करने के साथ डीएम ने अन्य बीएलओ को समय से एसआईआर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी जे. रीभा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण 2025 के कार्य में शत-प्रतिशत कार्य समय से पूर्ण करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण में कार्य करने वाले बीएलओ कमश अरविन्द कुमार गुप्ता शिक्षामित्र एवं अनुराधा आगनबाडी 232 विधानसभा क्षेत्र तिन्दवारी,भागवत प्रसाद शिक्षामित्र 233-विधानसभा क्षेत्र बबेरू,रामकरन शिक्षामित्र,अरूण कुमार शिक्षमित्र, सुरेश कुमार शिक्षामित्र एवं मनोज कुमार उपाध्याय शिक्षामित्र 234-विधानसभा क्षेत्र नरैनी,प्रियका जैन सहायक अध्यापक,सर्वेश तिवारी सहायक अध्यापक 235 विधानसभा क्षेत्र बाँदा सहित कुल 14 बीएलओ को विधानसभा निर्वाचक नामावली में बेहतर कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।जिलाधिकारी जे रीभा ने कहा कि इसी प्रकार अन्य बीएलओ भी अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य को सम्पादित करे। उन्होने सम्मानित हुए बीएलओ से कहा कि वह अन्य बीएलओ को भी अपने कार्य अनुभव से अवगत कराते हुए उनका सहयोग करें, जिससे कि जनपद में एसआईआर का कार्य और तेज गति से पूर्ण किया जा सके। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेन्द्र एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आर एस रजौरिया उपस्थित रहे।